मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने अवैध खनन को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में गंगा की सहायक नदियों में धडल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। मंत्री और प्रशासन खनन माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। राजीव चैधरी कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के लालढांग क्षेत्र की रवासन नदी में अवैध खनन धडल्ले से किया जा रहा है। पत्रकारों को खनन का वीडियो दिखाते हुए उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इस कारण से उनके हौंसले बुलंद है और प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

राजीव चौधरी ने कहा कि खनन माफिया नदी का सीना चीर रहे हैं। जिस कारण से नदी में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जिससे खेती की जमीन के कटान की संभावना बढ़ गयी है। उन्होंने अवैध खनन पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगती है तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।