सचिन
हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर विधानसभा सीट पर मजबूत प्रत्याशी तराशने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की पर्यवेक्षक जयपुर की पूर्व मेयर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल ने हरिद्वार के एक स्थानीय पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने हरिद्वार और रानीपुर दोनो विधानसभाओं से दावेदारी करने वाले नेताओं की नब्ज को टटोला। इस दौरान श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि जनता के बीच रहने वाले ईमानदार और मजबूत कार्यकर्ता को ही कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार हरिद्वार विधानसभा सीट पर भी भारी मतों से जीत दर्ज कर भाजपा की जीत के मिथक को भी तोड़ेगी और उत्तराखंड में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया इस समय भाजपा में इतनी गुटबाजी है कि कार्यकर्ता तय नही कर पा रही है कि तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने वाली पार्टी के कौन से वाले सीएम के साथ रहे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।