मनोज सैनी
हरिद्वार। स्थानीय एसएमजेएन(पीजी) कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज में पढ़ रहे एक छात्र के भाई पर जान लेवा हमला किया है। जिससे छात्र का भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया और सर से बहुत खून बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्य नगर, पानी की टंकी, ज्वालापुर के रहने वाला मुकुल कुमार अपने छोटे भाई यश कुमार को प्रातः 9:30 बजे एसएमजेएन कॉलेज छोड़ने गया था जहां पर पहले से ही तैयार बैठे छात्रों अनिकेत बिरला और हिमांशु धीमान ने उसके साथ हाथापाई की जिससे उसके सर में गहरी चोटे आयी है और काफी खून बहने के साथ तीन टांके भी आये है।

गंभीर रूप से घायल मुकुल कुमार ने बताया कि उसका भाई यश कुमार एसएमजेएन कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और कुछ छात्र उसके साथ मारपीट करते है और उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इसी कारण आज वह सुबह 9:30 बजे यश को छोड़ने कॉलेज गया था जहां पर पहले से तैयार बैठे अनिकेत बिरला और हिमांशु धीमान ने उसके साथ हाथापाई की। मुकुल ने अपने साथ हुए हमले की मेडिकल जांच कराते हुए एक तहरीर ज्वालापुर रेल चौकी में भी दे दी है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।