क्राइम ब्यूरो
सतपुली। थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए लिखा कि उनके गांव के एक युवक तीरथ सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी बबीना पोस्ट दुधारखाल थाना सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष ने उसकी नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया जिस कारण उसकी नाबालिग लड़की गर्भवती हो गयी और लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 22/2021 धारा 376 आईपीसी व धारा 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था जिस पर 5 दिसम्बर को पुलिस ने अभियुक्त को सतपुली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया जिसे माननीय न्यायालय पौड़ी में पेश किया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।