मनोज सैनी
हरिद्वार। काशी नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी द्वारा संचालित सत्य ज्ञान निकेतन, आर्य नगर, ज्वालापुर के संस्थापक स्वामी सत्यदेव परिव्राजक जी का स्मृति दिवस आज श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डॉ0 मनु देव बंधु ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। गंगा तट पर सत्य ज्ञान निकेतन की स्थापना करने वाले स्वामी सत्यदेव जी के बारे में उन्होंने कई रोचक तथ्य बताएं। संस्था के व्यवस्थापक प्रभाकर मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस स्मृति दिवस में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।


More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।