मनोज सैनी
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की महानगर हरिद्वार अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ही देश का समग्र विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देहरादून में संपन्न हुई कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

लोधामंडी हरिद्वार में महानगर महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी और ठप पड़े विकास में साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से लक्ष्मी देवी, चित्रा देवी, कुसुम बंसल, कमलेश वर्मा, सिंपी, कृष्णा सैनी, राजबाला, मधु, रश्मि देवी समेत कई महिलाएं शामिल रही।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।