मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड विधान सभा के होने वाले चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी की और से चयन समिति ने 21 दिसम्बर को जनपद हरिद्वार की सभी 11 सीटों के लिये सैनी आश्रम, ज्वालापुर में साक्षात्कार लिये। प्रत्येक सीट पर एक दर्जन से अधिक दावेदार थे। जनपद हरिद्वार की केवल एक विधानसभा सीट हरिद्वार ग्रामीण पर ऐसी स्थिति देखने को मिली जिस पर स्थानीय आवेदकों के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के लोगो ने भी जुगाड से आवेदन कर साक्षात्कार में सम्मलित हुए। इससे स्थानीय दावेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता में भी बाहरी दावेदारो को लेकर काफी रोष है।

यदि कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय दावेदारों की उपेक्षा कर बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट दिया तो काग्रेस में विद्रोह हो सकता है। जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को अपने वाले चुनाव में हो सकता है। कई स्थानीय दावेदारों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पांच साल तक स्थानीय कांग्रेसी फसल को पानी व खाद देकर सींचते रहे और जब फसल अच्छी हो गई तो काटने वाले दराती फावडा लेकर बाहर से आ गये। कांग्रेस में यह नीति नहीं चलने देंगे और इस नीति का डटकर विरोध किया जायेगा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।