मनोज सैनी
हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के तत्वाधान में दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरित की गयी। इस अवसर पर रोटरी कनखल के प्रोजेक्ट चेयरमैन डा.विशाल गर्ग ने कहा कि निस्वार्थ सेवाभाव से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रोटरी क्लब कनखल निर्णायक भूमिका निभाता चला आ रहा है। समय समय पर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में मदद की जाती है। चिकित्सा, शिक्षा, रक्तदान, गंगा स्वच्छता अभियान के अलावा गरीब, निर्धन परिवारों के उत्थान में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान की गयी। दिव्यांग भी समाज का अभिन्न हिस्सा होते हैं। दिव्यांगजनों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र में दिव्यांगजन भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अध्यक्ष चेतन घई ने कहा कि दिव्यांगजनों की मदद के लिए व्हील चेयर प्रदान की गयी। जिससे उनके समक्ष आने वाली दिक्कतों में आसानी हो सके। वह भी समाज में इधर उधर व्हील चेयर के माध्यम से घूम सकें। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कनखल के प्रत्येक सदस्य समय समय पर वृद्धजनों, महिलाओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान करने से मन को प्रसन्नता मिली। आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान आशीष सप्रा, राजीव अरोड़ा, प्रदीप तोमर, अनुपमा, स्वाति, पार्वती नेगी, तेजस्वी गुप्ता, मुकुल कुमार, राजेन्द्र, लक्ष्मी, सुनीता, रेणु सैनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।