ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार में नये साल का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जश्न के इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर अनीता शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कुमाऊनी गीत गाकर समां बांध दिया।
वहीं मेयर के पीआरओ देवेश गौतम ने भी फिल्मी गाना गाकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी, मुख्य नगर आयुक्त ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष पर अपनी शुभकामनाएं औ मंगलकामनाएं प्रेषित की। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो को वायरल हो रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।