मनोज सैनी
हरिद्वार। कोरोना व ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार ने 14 जनवरी मकर संक्रांति को होने वाले स्नान पर्व को प्रतिबंधित कर दिया गया है। दरअसल जनपद में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मकर सक्रांति के स्नान पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश ना मानने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।