मनोज सैनी
हरिद्वार। राजस्थान से अस्थि विर्सजन करने परिवार के लोगों के साथ हर की पौडी पहुंचे बुजुर्ग रहस्मय तरीके से लापता हो गया। बुजुर्ग के साथ आये लोग लापता की तलाश में तीन दिनों से हरकी पौडी सहित अलग-अलग क्षेत्रों की खाक छान रहे है लेकिन अभी तक लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका है। हरकी पौडी चैकी में लापता बुजुर्ग के लापता होने की गुमशुदगी की जानकारी दी गयी हैं। पुलिस भी बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 22 को नागौर राजस्थान से पांच लोग जगदीश, रूपराम, मुन्ना लाल, राजाराम और विनोद अस्थि विर्सजन के लिए हरकी पौडी पहुंचे थे। बताया जा रहा हैं कि जिन्होंने अस्थि विर्सजन कराने के बाद हर की पौडी क्षेत्र से ही अचानक रहस्मय तरिके से रूपराम उम्र करीब 60 साल लापता हो गया।

जिसकी उसके साथियों ने काफी तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली। जिन्होंने हरकी पौडी पहुंचकर लापता हुए बुजुर्ग रूपराम के लापता होने की जानकारी दी है। पुलिस और साथ आये लोग लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटे है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हर की पौडी चौकी प्रभारी मुकेश ने बताया कि उनके संज्ञान में एक बुजुर्ग की गुमशुदगी का मामला आया है लेकिन उनके परिजनों द्वारा लापता के सम्बन्ध में कोई लिखित में तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलते ही लापता की गुमशुदगी दर्ज की जाएगी।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।