मनोज सैनी
हरिद्वार। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान में भी बिना दस्तावेज के अवैध व जुगाड़ वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। आदेश सैनी ने बताया कि जनपद हरिद्वार में ही लगभग 2500 से 3000 जुगाड़ वाहनों के द्वारा सामान ढुलाई का कार्य किया जा रहा है और ऐसे जुगाड़ वाहनों के पास कोई भी किसी प्रकार के दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण परमिट, इन्सुरेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस या हैलमेट आदि कुछ भी नहीं होता है। इतना ही नहीं ऐसे जुगाड़ बेखौफ सडकों पर सामान ढुलाई का काम करते हैं जिनमें सीमेंट, सरिया, पाइप, फर्नीचर आदि ढुलाई का कार्य करते हैं और ऐसे अवैध एवं जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा कोई भी कठोर कार्यवाही नहीं की जा रही हैं जिससे सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व की हानि होती हैं। इसी प्रकार ट्रैक्टर, ट्रालियों से खनन, ईंट, पोपलर, गन्ना आदि की ढुलाई भी अवैध रूप से हो रही है। इसके साथ साथ स्कूटर, मोटर साइकिल से बनाये गए जुगाड़ वाहनों से सामान ढुलाई की जा रही है। इंट भटटों से भी अवैध रूप से ईंट की ढुलाई की जा रही है। आदेश सैनी ने परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारी हरिद्वार व परिवहन अधिकारी से मांग की है कि जनपद हरिद्वार सहित प्रदेश में चल रहे ऐसे अवैध एवं जुगाड़ वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर सरकार को होने वाले राजस्व के नुकसान से बचाया जाये और सड़क पर बेखौफ दौड़ रहे अवैध व जुगाड़ वाहनों पर आम जनता के जीवन को बचाया जाये।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।