Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखंड में सोमवार रात भीषण हादसा, मैक्स दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

ब्यूरो

चम्पावत। उत्तराखंड के टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह, पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह, पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह, बसंती देवी,
श्याम लाल पुत्र दानी राम, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम,
हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह की मौत की सूचना आ रही है। गंभीर रूप से घायल व चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात लगभग 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
ये सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

Share
error: Content is protected !!