मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार राकेश रावत के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में शहर क्षेत्र में निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर एवं सीपीयू हरिद्वार तथा रुड़की में निरीक्षक यातायात अखिलेश कुमार एवं सीपीयू रुड़की के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 29 वाहन चालकों, दुपहिया वाहन पर पिछली सवारी द्वारा हेलमेट धारण न करने पर 13 वाहन चालकों, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 28 वाहन चालकों, सीट बेल्ट धारण करने पर 44 वाहन चालकों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 10 वाहन चालकों, ड्रंकन ड्राइव में 06 वाहन चालकों के विरुद्ध
कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 130 चालान किए गए तथा ₹63500 प्रशमन शुल्क वसूला गया एवं 86 ड्राइविंग लाइसेंस को 3 माह के लिए निलंबन हेतु आरटीओ हरिद्वार को प्रेषित किए गए।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।