DJLIYF¹FFÊ»F¹F ³F¦FS d³F¦F¸F WdSõFS
क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सेवानिवृत्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका हरिद्वार के तैनाती के दौरान पत्रावली व भविष्य निधिपास बुक गायब होने के सम्बंध में लेखाधिकारी एवं लोक सूचना अधिकारी ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि दिगम्बर सिंह लेखाधिकारी एवं लोक सूचना अधिकारी नगर निगम हरिद्वार ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि अखिलानंद मिश्र सेवानिवृत्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका परिषद, हरिद्वार की तैनाती के दौरान पत्रावली, भविष्य निधुपास बुक तत्कालीन कार्यवाहक लिपिक के कार्यकाल के दौरान गायब हो गयी। माननीय उत्तराखण्ड लोक सूचना आयोग देहरादून के अपील पर पारित आदेश 20 जून 20 के अनुपालन में उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।