क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में फ्लाई ओवर से गिरकर बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल को उपचार के लिए निजी हाॅस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम को तेज रफ्तार बाइक सवार फ्लाईओवर पर किनारे से टकरा कर युवक प्रेमनगर आश्रम चैक पर आ गिरा। घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान ललित कुमार पुत्रा सुरेश (28) निवासी दयालपुर बल्लभगढ फरीदाबाद हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं कि मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। उसके दोस्त कार में सवार थे, जबकि मृतक अकेला बाइक पर था। घटना ऋषिकेश से लौटते वक्त हुई। मृतक के दोस्तों की कार उसके पीछे थी। जिन्होंने घटना स्थल पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त देखी तो वह रूक गये।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।