मोहित सैनी
लालढांग। कुंवर प्रभा (पी०जी०) कॉलेज लालढांग, हरिद्वार में 5वें खेल महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया। कुँवर प्रभा (पी०जी०) कॉलेज लालढांग, हरिद्वार में दिनांक 14-15 मार्च को दो दिवसीय 5वें विशाल खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न खेलों (कबडडी, खो-खो, दौड, चक्का फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊँची कूद) में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लालढांग पुलिस चौकी प्रभारी श्री बीजेन्द्र सिंह नेगी जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं के कौशल को प्रोत्साहित करते हुए खेल से होने वाले शारीरिक विकास के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के सचिव डॉ० कें०पी०सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० हर्ष कुमार दौलत ने पुरस्कार वितरण किया एवं खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ० हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि महाविद्यालय परिवार प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के कौशल को बढावा देने के लिए महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न खेल सामग्री व सुविधायें उपलब्ध कराने का हर सम्भव प्रयास करता रहा है और आगे भी करता करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० कुलवीर चौधरी जी ने सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक / प्राध्यापिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।