मनोज सैनी
हरिद्वार। थाना रानीपुर पुलिस द्वारा जनपद हरिद्वार के ₹5000 के इनामी अपराधी गुलजार उर्फ गागा पुत्र बुंदू निवास मोहल्ला चौहानन ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त थाना रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 457/21 धारा 457, 380, 411 एवं 34 आईपीसी मे वांछित चल रहा था। वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उप निरीक्षक नरेंद्र थाना रानीपुर, कांस्टेबल दीप गौड़, सोहन राणा शामिल हैं।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।