विवेक शर्मा
हरिद्वार। छोटी होली के उपलक्ष में कनखल स्थित प्राचीन मंदिर श्री हनुमान गढ़ी में परंपरा अनुसार श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया और मंदिर पर ध्वजा स्थापित की गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान अर्चक डॉ आनंद बल्लभ जोशी द्वारा बताया गया कि हनुमान गढ़ी मंदिर का इतिहास 17 वी शताब्दी से पूर्व का है तथा मंदिर 108 श्री मौनी बाबा जी एवं पंडित नारायण दत्त शास्त्री की साधना स्थली रही है। प्रत्येक वर्ष मंदिर में चार बार रामनवमी, जन्माष्टमी, दीपावली, व होली को धर्म ध्वजा की स्थापना की जाती है तथा हनुमान जी का संपूर्ण श्रृंगार किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कोरोना काल के बाद बड़ी धूमधाम से भक्तों द्वारा मंदिर को सजाया गया तथा प्राचीन परंपरा का श्रवण किया गया। इस अवसर पर पंडित गजाधर शास्त्री व पंडित विपिन चंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।