मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में सफेद हाथी बन चुका हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अब नींद से जागकर अपने असली काम को अंजाम देता हुआ नजर आ रहा है। रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने अब जनपद में अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों पर कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज एचआरडीए के अधिकारियों में श्यामपुर कांगड़ी इलाके में भी कांग्रेस के एक नेता द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।

पिछले कुछ दिनों से एचआरडीए शहर के तमाम अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई कर रहा है। एचआरडीए द्वारा जिले में अवैध रूप से काटी गई कॉलोनियों के साथ-साथ अवैध रूप से किए गए निर्माण को भी सील किया जा रहा है। आज सुबह एचआरडीए की टीम श्यामपुर क्षेत्र में पहुंची और वहां कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति द्वारा काटी गई कॉलोनी पर सील की कार्रवाई कर दी तथा एचआरडीए की विशेष टीम द्वारा मौके पर लगे अवैध कॉलोनी के बोर्ड भी तोड़ दिए। बता दें कि उक्त कॉलोनी को काटने वाले कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी को इस संबंध में एचआरडीए ने एक नोटिस जारी किया गया है लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था, जिसके बाद आज टीम ने सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।