ब्यूरो
हरिद्वार। बिजली कनेक्शन के नाम पर कनखल क्षेत्र के भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई से 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस टीम ने ऊर्जा विभाग के एसडीओ संदीप शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र स्थित बिजली घर का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल को बिजली का कनेक्शन लेना था इसके लिए वह लंबे समय से ऊर्जा निगम के दफ्तर के चक्कर काटते काटते परेशान हो गया था लेकिन महेश पाल का काम नहीं हो रहा था। आरोप है कि एसडीओ संदीप शर्मा ने इस काम के लिए उससे रिश्वत की मांग की। संदीप शर्मा ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। जिसके बाद विजिलेंस ने एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर महेश पाल पैसे लेकर पहुंचा और जैसे ही एसडीओ ने रकम हाथ में पकड़ी, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोच लिया। इससे ऊर्जा निगम कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई विजिलेंस की टीम इस एसडीओ से पूछताछ करने के साथ साथ एसडीओ संदीप शर्मा के सभी दस्तावेज भी सीज कर दिये हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।