ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक कांग्रेस नेत्री ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह पर रेप का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती और डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाए। जिससे उसे एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के पास पिस्टल भी है जिस कारण उसे व अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा बना रहता है। साथ ही पीड़ित महिला ने बताया कि वह लोक-लाज के चलते पहले चुप थी लेकिन अब आरोपी तरुण उसे लगातार परेशान कर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दे रहा है। जिस कारण वह अत्यधिक मानसिक परेशानी से गुजर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।