मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में अलविदा जुमा तथा ईद उल फितर के पर्व पर सभी समुदाय व मुस्लिम धर्म गुरुओं की एक बैठक आयोजित की गई तथा ईद उल फितर तथा अलविदा जुमे के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न किए जाने हेतु अपील की गई। अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उच्चाधिकारिगणो द्वारा बताए गए निर्देशों और हिदायतों से सभी समुदाय के लोगों को अवगत कराया गया तथा किसी अफ़वाह पर विस्वास न करने की हिदायत दी गयी और कोई अफ़वाह की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराने हेतु बताया गया क्षेत्र वासियों द्वारा ईद पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द के साथ सम्पन्न करने का आश्वासन पुलिस को दिया गया।


More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।