मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के लिये भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारस खाली की गई राज्य की चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव 31 मई को होगा। मतों की गिनती 3 जून को होगी।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तराखंड, उड़ीसा और केरल की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। उत्तराखंड की चंपावत सीट पर 31 मई को वोट डाले जाएंगे। तीन जून को मतों की गिनती होगी।चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 4 मई को होगा। 11 मई को नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 16 मई को नाम वापस लिया जा सकेगा।

More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।