क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से बच्चा न होने पर पति ने पत्नी की जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पति ने पत्नी के मायके वालों को सूचना दिये बिना ही दाह संस्कार कर दिया। घटना के सम्बंध में मृतका की बहन की ओर से सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती रात एक महिला श्रीमती राजेश निवासी बिशनपुर कुंडी थाना पथरी हरिद्वार ने थाना सिडकुल में तहरीर देते हुए शिकायत की है कि उसकी छोटी बहन छोटी पत्नी कुंवरपाल उम्र 32 वर्ष निवासी रिठौरा ग्रंट थाना सिडकुल की उसके पति ने जहर देकर व गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बिना मायके वालों को सूचना दिये दाह संस्कार कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतका का विवाह करीब 12 साल पूर्व हुआ था। बच्चा न होने की वजह से पति कुंवरपाल शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हुए बच्चा न होने का ताना देकर उसको जिम्मेदार ठहराता था। पुलिस ने पीड़िता बहन की तहरीर पर हत्यारोपी पति पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हत्यारोपी घटना के बाद से घर छोड़कर फरार है। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के
लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग