बच्चन खान
रुदपुर। डीएसओ उधमसिंह नगर तेजबल सिंह ने अपनी टीम के साथ मॉडल एजेंसी पेट्रोल पम्प, इन्दिरा चौराहा रूद्रपुर पर छापा मारी की कार्यवाई की। जहां अनेकों गड़बड़ियां मिलने पर पम्प के नोजल सील कर दिये।
डीएसओ तेजबल सिंह के बताया कि पेट्रोल पम्प पर मुख्य विस्फोटक का लाईसेंस उपलब्ध नहीं कराया गया, अग्नि शमन का प्रमाण-पत्र नहीं, पम्प पर बिक्री का लाइसेंस नही, पम्प पर डीज़ल के दो नोज़ल खराब मिली इसकी सूचना लिखी नहीं मिली, स्टॉक रेजिस्टर में पेंसिल से दर्ज व कटिंग मिली, स्टॉक रेजिस्टर में दर्ज मात्रा में अन्तर प्राप्त हुआ, शौचालय गन्दा, बांट-माप के दस्तावेज उपलब्ध नही, दो डीज़ल, दो पैट्रोल नोज़ल की वैधता समाप्त हो चुकी।
उपरोक्त अनियमिततायें मिलने पर पेट्रोल पम्प पर 04 डीज़ल के व 04 पेट्रोल के नोज़ल अग्रिम आदेशों तक सील कर दिए। डीएसओ तेजबल सिंह की छापामारी टीम में पूर्तिनिरिक्षक अनिता तिवारी, काण्डपाल व फतेह खां थे। बताया गया छापा मारी के समय तराई मॉडल एजेंसी पैट्रोल पम्प के मैनेजर प्रेमपाल मौजूद थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।