मनोज सैनी
हरिद्वार। कुछ दिनों पूर्व पाराशर एजूकेशनल फाउंडेशन द्वारा गांव सुभाषगढ़ में प्रशासन की बिना अनुमति के साईकिल रेस का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान पर आये प्रतिभागी जतिन सैनी को आयोजकों ने डिस्क्वालिफाई कर दिया था जिस कारण प्रतिभागी जतिन सैनी, आयोजकों द्वारा दिये गए निर्णय से काफी आहत हुआ था और उसने आयोजकों के खिलाफ मीडिया में बयान देने के अलावा साइकिल रेस करवाने वाले आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी थी। मगर अब आयोजकों ने प्रतिभागी जतिन सैनी से पुनः वार्ता कर अपने द्वारा किये उक्त कृत्य पर अफसोस जाहिर किया है। जिससे जतिन सैनी भी सहमत हो गया है और उसने आयोजकों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं करने का भरोसा दिलाया है और उसे अब आयोजकों से कोई नाराजगी नहीं है।



More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।