क्राइम ब्यूरो
देहरादून। राजधानी देहरादून में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक विशेष समुदाय के युवक ने पहले तो लड़की को अपने जाल में फंसाया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक युवती को वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा और उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा था। डालनवाला पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को युवती ने डालनवाला कोतवाली में मामले की शिकायत की थी। उसने बताया कि आरोपित अरमान उर्फ आर्या को वह काफी समय से जानती है। युवती ने बताया कि वह दोनों एक ही क्षेत्र में रहते हैं। शुरुआत में उनके बीच फोन पर बातचीत होती थी। एक दिन अरमान ने उसे होटल में बात करने के बहाने बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने को दबाव डाल रहा है। पुुुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।