Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी के नेतृत्व में न्यू अम्बरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी और पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे।

मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित मांगपत्र में न्यू अम्बरीश विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने बताया कि हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला-2026 के दृष्टिगत गंगा जी के तट पर नवनिर्मित घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह घाट आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

 

इसी संदर्भ में न्यू अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से आपसे अनुरोध है कि ऋषिकुल स्थित नवनिर्मित गंगा घाट का नाम “स्वर्गीय श्री अंबरीश कुमार जी गंगा घाट” के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री अंबरीश कुमार जी हरिद्वार के पूर्व विधायक, समाजसेवी एवं अत्यंत लोकप्रिय जननेता रहे हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव क्षेत्र की जनता के हितों, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा को प्राथमिकता दी। हरिद्वार के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनके योगदान को आज भी सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है।

ऐसे जनप्रिय एवं समाजसेवी व्यक्तित्व की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके नाम पर गंगा घाट का नामकरण किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही, इससे आने वाली पीढ़ियों को भी उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से प्रेरणा मिलेगी। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने भी उत्तराखंड आंदोलन कारियों के नाम पर एक घाट की मांग की।

सोम त्यागी और तरुण व्यास ने मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्रा जी को यह आश्वासन भी दिया कि घाट का रखरखाव, सौंदर्यकरण, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था वे अपने खर्चे से स्वयं वहन करेंगे।
मांग पत्र देने वालों में पहाड़ी महासभा के महामंत्री यशवंत बिष्ट, विवेक त्यागी, अजय नेगी उपस्थित थे।

Share
error: Content is protected !!