क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली
ज्वालापुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीडिता के पिता ने आरोपी के परिजनों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उसकी नाबालिग बेटी को जोकि कक्षा 10 की छात्रा है को सन्नी निवासी नया गांव जुर्स कंट्री ज्वालापुर बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब आरोपी के घर पहुंचकर घटना की शिकायत की तो आरोप हैं कि सन्नी के परिजनों ने उनको जान मारने की धमकी दी। पलिस ने पीडिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज करते हुए उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस अब न्यायालय में पीडिता के 164 में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।