क्राइम ब्यूरो
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना 4 मई की है उसी दिन भतीजे का विवाह हुआ था और वह दुल्हन लेकर घर आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक का विवाह चार मई को नजदीकी गांव में संपन्न हुआ था। उसकी 42 वर्षीय सगी चाची और चाचा शादी समारोह में हिस्सा लेने गांव गये थे और रात को एक कमरे में सोए थे। जबकि नव दंपती दूसरे कमरे में थे। चाची का आरोप है कि भतीजा रात को लगभग तीन बजे उसके कमरे में आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शुक्रवार को पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के नौ दिन बाद दुष्कर्म की तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीडि़ता की सास और आरोपित उनके घर में रहते थे। सास को पेंशन मिलती है। नई दुल्हन आने के बाद सास आरोपी के पास रहने लगी है। मामला लेनदेन का भी हो सकता है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।