मनोज सैनी
हरिद्वार। व्यापारी नेता सुनील सेठी ने व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर गम्भीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि शहर व्यापार मंडल जिसका शपथ ग्रहण हरिद्वार सासंद निशंक रमेश पोखरियाल जी करवा रहे है तो सोचा हरिद्वार के व्यापारियों को याद दिलवा दूँ। सुनील सेठी ने निशंक पर बडा आरोप लगाते हुए कहा कि इन्ही के कार्यकाल में व्यापारियों के छज्जे उजाड़े गए, कृष्णा नगर में व्यापारियों का रोजगार छीना गया उन्हें बेघर किया गया।

कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन में गायब रहे, व्यापारियों की कोई मदद नही की। तब ये मंच पर व्यापारियों के नाम पर राजनीति करने वाले कहां गायब थे जो अब सिर्फ 2024 के सपने संजोये व्यापारियों का इस्तेमाल करने फिर आ गए।

सेठी ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो जारी करते हुए बताया कि 15000 व्यापारियों के नाम पर बने 156 व्यापारियों की वोटिंग से तैयार व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण में सिर्फ 150 व्यापारियों की उपस्थित थे उनमें भी ज्वालापुर से लेकर हरिद्वार तक के राजनीतिक लोग और व्यापार मंडल के पदाधिकारी। इससे इनके शपथ ग्रहण की सच्चाई खुद बयान करने के लिए काफी है लेकिन हरिद्वार के व्यापारियों को समझना पड़ेगा सिर्फ 2024 सांसद के ख्वाब सजाए माननीय व्यापारियों का कंधा इस्तेमाल करने के लिए फिर आपके बीच आये है। जब तक आप स्वयं वोटिंग में हिस्सा लेकर एक सशक्त व्यापार मंडल का गठन करने के लिए आगे नही आओगे तब तक ये राजनीतिक लोग आपका फायदा अपने फायदे नुकसान के हिसाब से तय करते रहेंगे। जागो ओर आम व्यापारी की वोटिंग से व्यापार मंडल गठन की आवाज बुलंद करो।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।