मनोज सैनी
हरिद्वार। जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग लडकी के साथ एक युवक द्वारा बार-बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना व आपत्तिजनक फोटो/विडियो बनाना एवं इंस्टाग्राम पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग का अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। 17 मई को पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी एवं अथक प्रयास से अभियुक्त आशीष पटेल पुत्र जयशंकर, नि0 न्यू शिवमंदिर के पास सलेमपुर थाना कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार को मुखिबर खास की सूचना से हिलवाई पास स्थित रोडवेज वर्क शॉप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि मेरा अफेयर था एवं मैने आशीष चौहान के नाम से से दोस्ती की थी। मुझसे गलती हो गयी, थी। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिह कठैत, उ0नि0 किरन गुसाँई, का0 शशिकांत, रवि पंत कोतवाली नगर, हरिद्वार शामिल थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।