मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आवश्यक वस्तुओं के वितरण के सम्बन्ध में उन्हें समय-समय पर लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही थी,जिसके दृष्टिगत उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं दुकानों की जांच निरन्तर करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/समस्त पूर्ति निरीक्षकों को ये भी निर्देश दिये हैं कि वे प्रतिदिन कमसे कम 5 उचित दर की दुकानों का निरीक्षण करते हुये निरीक्षण आख्या निर्धारित प्रारूप पर जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से सांय 6.00 बजे तक उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा इस कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।