क्राइम ब्यूरो
झबरेड़ा। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती के मोबाईल को ट्रेस कर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर लिया। जबकि युवती अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती करीब दो सप्ताह पूर्व अचानक घर से गायब हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा इकबालपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। लड़की को बरामद करने के लिए थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को मोबाईल की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भगवानपुर के एक मकान पर छापा मारा तो गायब हुई लड़की अपने सगे जीजा के साथ मिली। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह पिछले दो सप्ताह से किराये का मकान लेकर यहां रह रहे थे। रंग-रोगन का कार्य करने के बहाने वह घर से बाहर रहने का नाटक कर रहा था और तीन दिन बाद वह पहली पत्नि के पास भी चक्कर मारता था, ताकि लड़की के परिजन उस पर शक न करें। पुलिस ने इस मामले की जानकारी युवती के परिजनों को भी दी जिस पर युवती के परिजन चौकी पहुंचे और युवती को घर चलने के लिए कहा लेकिन वह अपने प्रेमी जीजा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान युवती की बड़ी बहन भी चौकी पर पहुंची और उसने अपने पति को खरी-खोटी सुनाई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाने में लगी हुई थी। बताया गया है कि जीजा अपनी साली से प्रेम करने लगा और पत्नि को दूर करता चला गया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।