मनोज सैनी
हरिद्वार। विगत कई दिनों से केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किये जाने को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से आज एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को भेजा गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज देश में हिटलरशाही चल रही है। जो कार्य बिल्कुल संवैधानिक सही है उसको अपराधिक मामला बताकर देश को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय सोनिया गांधी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को जबरदस्ती प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जबरदस्ती कांग्रेस के दिल्ली स्थित कार्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरहमी से घसीट घसीट कर बाहर निकाला गया तथा महिलाओं के कपड़े भी फाड़े गए।इतनी बर्बरता तो कभी भारत के इतिहास में देखने को नहीं मिलती। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका जमकर विरोध करेंगे।
जिला महिला अध्यक्षा विमला पांडे व वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि पूर्व की सरकारें विपक्ष को इज्जत देती थी। परंतु वर्तमान सरकार विपक्ष पर जुल्म ढाने का कार्य कर रही है। विपक्ष को जबरदस्ती ब्लैकमेल करके जेलों का भय दिखाकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है।महिलाओं पर लगातार जुल्म किए जा रहे हैं। कारीकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि कभी मंदिर के नाम पर तथा कभी अमन-चैन के नाम पर लोगों पर हमला किया जा रहा है।उनकी संपत्तियों को गैरकानूनी बता कर पूरे देश में तबाह किया जा रहा है। ऐसे वाकये शायद ही भारत के इतिहास में पहले रहे हों यकीन ही नहीं होता।
पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, मेयर प्रतिनिधी अशोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस केंद्र सरकार का हर जुल्म सहने को तैयार है तथा हर जुलम का डटकर मुकाबला करेंगे।
कार्यक्रम में नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटीजा, हाजी इरफान अंसारी, कैलाश प्रधान, बी.एस.तेजियान, अशोक उपाध्याय, पार्षद शहाबुद्दीन, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तहसीन अंसारी, शुभम जोशी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुनील कुमार, आईटी सेल के अध्यक्ष आकाश बिरला, सतीश दुबे, बलराम गिरी कड़क, हरद्वारी लाल, मोहन राणा, विपिन पैवल, योगेंद्र राणा, अंबिका पांडे, जगदीप असवाल, राजेश चौहान, जगमोहन, जतिन हांडा आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।