सुभाष सैनी
रुड़की। सैनी जागृति मिशन रुड़की की एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से इंजी कर्ण सिंह सैनी को अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सैन्य अधिकारी सुंदर पाल सैनी को अध्यक्ष घोषित किया गया।

रुड़की देहरादून रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों में इंजी कर्ण सिंह सैनी के अनेंक मौकों पर अमर्यादित व्यवहार को लेकर खासा रोष था जिसके कारण सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सैन्य अधिकारी सुंदर पाल सैनी को अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में सीए युद्धवीर सिंह सैनी, उद्योगपति सुभाष सैनी, आदेश सैनी, राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, पंकज सैनी, आशीष सैनी, जितेंद्र सैनी, इंजी के पी सिंह सहित कई पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 1 सितंबर को हरिद्वार में।
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।