मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर के मशहूर स्वीट्स के व्यापारी गोयल स्वीट्स के मालिक प्रणव गोयल से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

बतातें चलें कि 3 जुलाई को गोयल स्वीट्स, आर्य नगर, ज्वालापुर के मालिक प्रणव गोयल ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देते हुए बताया था कि उन्हें एक फोन न0 से 20 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले को रेल चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत को सौंप दिया। रेल चौकी प्रभारी ने मामले में ततपरता दिखाते हुए रंगदारी मांगने वाले आरोपी दीपक को अम्बेडकर नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि पहले वह गोयल स्वीट्स पर काम करता था।

More Stories
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।