ब्यूरो
चमोली। निर्वाचक नामावली में दर्ज निर्वाचकों के मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोडा जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि निर्वाचक नामावली में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 अगस्त से कार्यवाही प्रारम्भ का जाएगी।

वर्तमान मतदाताओं केा आधार संख्या उपलब्ध कराने के लिए फार्म 6बी भरना होगा। मतदाता स्वप्रमाणन के साथ मतदाता पोर्टल एप्प पर आनलाईन फार्म भर सकता है। घर घर जाकर आफ लाइन फार्म जमा करने के लिए बीएलओ की तैनाती की जाएगी, बीएलओ द्वारा फार्म 6बी के सभी ऑफ लाइन प्राप्तियों को गरूडा एप्प या ईआरओ नेट का प्रयोग करके फार्म 7 दिनों के भीतर डिजीटाइज किया जाएगा। आधार संख्या उपलब्ध कराना मतदाताओं के लिए स्वैछिक है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।