ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में प्लास्टिक की कैन की आड़ में गरीब लोगों पर आर्थिक जुर्माने को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व श्रमिक नेता मुरली मनोहर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की।

जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से कहा कि प्लास्टिक की कैन की आड़ में गरीब लोगों पर जो आर्थिक जुर्माना किया जा रहा है वह सरासर गलत हैं। यदि कार्यवाही करनी है तो फैक्ट्री मालिकों पर की जाए, ना कि गरीब का उत्पीड़न किया जाए। पूर्व पार्षद अमन गर्ग व पार्षद राजीव भार्गव ने प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने वाले भूखंड पर कब्जे को हटाने को लेकर नगर आयुक्त को कहा गया कि अगर कांवड़ मेले के बाद आपके द्वारा कब्जा नहीं हटाया जाता है तो इसमें आपकी संलिप्तता मानी जाएगी। प्रतिनिधिमण्डल में पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान, नितिन यादव, राजेन्द्र श्रमिक, शुभम जोशी, अशोक गुप्ता, भुवनेश पाठक, याज्ञिक वर्मा, सत्यम शर्मा, आर्यन राठौड़, ओम मलिक आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।