क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पड़ोसी महिला के बाथरूम में कैमरा लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सिडकुल पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेवपुरम कॉलोनी में एक किराए के मकान में दो परिवार रहते थे। मकान के एक कमरे में सुमित पुत्र कमलेश निवासी लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल रहता था। इसी मकान के एक अन्य कमरे में एक महिला अपने पति के साथ उसी रहती थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि देर रात जब वह बाथरूम में नहाने गई तो उसकी नजर खिड़की में छिपाकर रखे गए कैमरे पर पड़ी। जब उसने कैमरा उठाया तो उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी और कैमरे में वीडियो बन रही थी। जिससे वह चौंक गयी और उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद वह पति के साथ वह सिडकुल थाने पहुंची। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया की मोबाइल से ही आरोपी का पता चला। जिस मोबाइल को महिला के बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था, उसका मालिक रात के समय पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
More Stories
सिडकुल में होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा, पुलिस ने छापा मार 3 महिलाओं सहित 7 को किया गिरफ्तार।
निकाय मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने सीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन। बीएलओ और सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
जिलाधिकारी ने भेल में पेड़ गिरने से हुई दुर्घटना का लिया संज्ञान, मृतका के परिजनों को राहत कोष से मिलेंगे 4 लाख।