हल्द्वानी। रविवार को पुलिस विभाग तथा स्टेट बैंक शाखा, मुखानी की संयुक्त पहल पर हीरा नगर योग पार्क में हरेले पर्व पर पौधारोपण किया गया।

शाखा प्रबंधक श्री निवास ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का श्रृंगार है जब धरती हरयाली से सजती है सुख की अनुभूति होती। हम अपने परिजनों की स्मृति में श्रीवृक्ष लगाएं तथा पर्यावरण संतुलन की दिशा में अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर नीम, चम्पा, बेलपत्र, गुडहल, गुलमोहरी आदि के दर्जनों पौधे रोपे गए। तथा इन पौधों की सुरक्षा एवं देख-भाल का संकल्प भी लिया गया।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।