क्राइम ब्यूरो
रुद्रपुर। बाहरी महिला के प्रेमजाल में पड़े युवक ने अपनी घरवाली पर तमंचे से फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। जिससे घरवाली की जान बच गई। मगर तमंचे से फायर झोंकने के बाद भी जब फायर मिस हो गया तो पति ने बेल्ट से पिटाई करते हुए घरवाली का गला घोंट दिया। शोर होने पर जब आस-पास के लोग एकत्र हुए तो पीड़िता की जान बची। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी आरती रस्तोगी का विवाह सूरज रस्तोगी से हुआ था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। उसका पति वाहन चालक था, जिस कारण उसका बाहर आना जाना लगा रहता था, ऐसे में उसकी मुलाकात सोढ़ी कालोनी बिलासपुर निवासी चांदनी गुप्ता से हुई। चांदनी गुप्ता ने उसके पति को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसका पति उस पर अत्याचार करने लगा। विगत 20 जून को उसका पति चांदनी को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो पति ने माफी मांगी और भविष्य में चांदनी से कोई संबंध न रखने की बात कहीं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का संपर्क लगातार बना रहा। इसकी शिकायत जब पत्नी ने अपने सास, ससुर, देवर, चचेरे ससुर से की तो उन्होंने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया। विगत 13 जुलाई की रात दो बजे उसका पति बाहर से आया। इस दौरान उसने उसे जान से मारने के इरादे से तमंचा निकाला और फायर कर दिया लेकिन फायर नहीं चला। यह देख वह बाहर भागने लगी तो पति ने पकड़ लिया और उसकी बेल्ट से पिटाई करते हुए गला घोंट दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हुए तो उसकी जान बच गई। आरती का आरोप है कि पति को उसके सास ससुर, देवर, देवरानी, ननंद और चचेरे ससुर का समर्थन है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।