मनोज सैनी
हरिद्वार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के गृह वार्ड खन्ना नगर में कौशिक के खासमखास समर्थक विष्णु अरोड़ा व उसके सहयोगियों द्वारा किये गए तांडव को लेकर कोतवाली पुलिस ने दूसरे खासमखास समर्थक दीपक टंडन पुत्र सतीश कुमार टंडन, निवासी खन्ना नगर गली नं0 4 की तहरीर पर 45 आरोपियों विष्णु अरोडा, श्रेय शास्त्री, वासु शर्मा, कृष्णा अरोडा, लक्की बदोरिया, कुशल पाल सैनी, उधम सैनी, विपिन रावत, हेमशंकर, नोनि पेवल, सौरव वैद, शुभम विशिष्ट, अमन यादव, कुन्नु पहाडी, कुनाल अरोडा व 30 अन्य लडकों के द्वारा लाठी, डण्डे, तलवार व रिवाल्वर आदि से लैस होकर वादी के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से वादी के ऊपर गोली चलाना व जाते हुये जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 435/22 धारा 147, 148, 149, 452, 307, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना की जा रही है। पुलिस ने उक्त घटना के सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर ली है तथा टीमें बनाकर दबिशें दी जा रही है। अज्ञात में आये अभियुक्तगणो को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि विष्णु अरोड़ा एक शातिर किस्म का अपराधी है और आये दिन कोई न कोई आपराधिक घटना को अंजाम देता रहता है। उसके पास अपराधी किस्म के लोगों की फौज है जिसके दम पर वह किसी न किसी घटना को अंजाम देता रहता है। भाजपा विधायक और भाजपा को उसको संरक्षण प्राप्त है इसलिये पुलिस चाहकर भी उसके खिलाफ कुछ नहीं कर पाती।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग