मनोज सैनी
देहरादून। उत्तरखंड सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी अब 18 अगस्त के स्थान पर 19 अगस्त की घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड की और से जारी आदेश के अनुसार शासन की विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G/2021-74 (सा0) / 2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

हिन्दू पंचाग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरुवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अनुसार लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनांक 18 अगस्त 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तदनुसार विज्ञप्ति दिनांक 02 दिसम्बर 2021 यथासंशोधित समझी जाए।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग