क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार कार्यालय ने देर रात 10 उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। देर रात जारी हुई सूची के अनुसार कोतवाली लक्सर में तैनात उपनिरीक्षक दीप कुमार को कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। अशोक रावत को थाना ज्वालापुर से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सोत बी कोतवाली रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उमेश कुमार को कोतवाली मंगलौर से थाना झबरेड़ा, नवीन सिंह पुलिस लाइन से थाना भगवानपुर, अमित नौटियाल पुलिस लाइन से कोतवाली लक्सर, ऋषिकांत पुलिस लाइन थाना भगवानपुर, भगतदास पुलिस लाइन से कोतवाली मंगलौर, गिरीश चंद्र पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा, भानु प्रताप पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा और पूजा मेहरा पुलिस लाइन से कोतवाली गंगनहर भेजा गया है।

More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।