ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में एक बड़े रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। ग्राहकों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि गलती होने के बावजूद भी रेस्टोरेंट संचालक गलती मानने को तैयार नहीं हुआ और रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों से उलझता रहा जिसके चलते ग्राहकों का पारा और चढ़ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जहां पेंटागन मॉल के कैप्टन कैवेलरी रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब खाना खाने आए एक ग्राहक की सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच निकल आया। जिससे ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया और रेस्टोरेंट में माहौल गरमा गया। वहीं, रेस्टोरेंट में हंगामा और खाने में कॉकरोच मिलने की सूचना से अन्य ग्राहक भी खाने से दूरी बनाते दिखे। वायरल वीडियो में ग्राहक रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की तो उल्टा रेस्टोरेंट मालिक गलती मानने के बजाय ग्राहकों से ही उलझ गया। जिससे ग्राहक और आक्रोशित हो गए और उन्होंने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्राहकों का आरोप है कि खाने में कॉकरोच निकलने के बावजूद संचालक ने उनके साथ बदसलूकी की। जबकि, उसे अपनी गलती माननी चाहिए थी, अब वो मामले की शिकायत जिला खाद्य निरीक्षक से करने जा रहे हैं।

More Stories
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बीएचईएल में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।