ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश कि किसी भी नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी तथा अगर कहीं पर इसका उल्लंघन होता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, के क्रम में कतिपय समाचार पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि कुछ लोग गंगा में नियमों का उल्लंघन करते हुये प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा को गंगा में, नियमों का उल्लंघन करते हुये, प्रतिमा विसर्जित करने वालों के विरूद्ध, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये, जिस पर एसडीएम ने सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग