ब्यूरो
हरिद्वार। लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया का निधन हो गया है। उन्होंने आज ऋषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। गत 26 अप्रैल को उप जिलाधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया के सरकारी वाहन का रुड़की से लक्सर जाते हुए एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उनके चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका तभी से एम्स में उपचार चल रहा था। उन्हें बैकबोन व सर में गंभीर ईंजरी थी।

जिसके कारण उनके हाथ पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। पिछले कुछ समय से उनकी किडनी में भी इन्फेक्शन बढ़ गया था जिसके कारण उनकी डायलिसिस भी चल रही थी। आखिर साढ़े चार महीने के संघर्ष के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली। एक मिलनसार व सेवा के प्रति समर्पित सहयोगी को खो देने से पूरे हरिद्वार जिला प्रशासन में शोक की लहर है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।