ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत में टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरा लिया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक लिया। जिलाध्यक्ष की कार के आगे हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष के चालक से नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो 8 सितम्बर दिन गुरुवार की बताई जा रही है, जब भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान कार्यालय से बाहर जा रहे थे। तभी ग्राम पंचायत पंजनहेड़ी निवासी तरुण चौहान,अतुल चौहान,सौरभ चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने जो जमालपुर कलां से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग कर रहे थे जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान की कार को रोक लिया।
टिकट को चहेतों को देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि टिकट का आश्वासन देने के बाद उनके नेता को नजरअंदाज किया गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए गाड़ी रोक ली इस दौरान एक ने जिलाध्यक्ष की कार के बोनट पर मुक्का मार दिया। इस पर कार चालक कार्यकर्ताओं ने उलझ गया और जमकर धक्का मुक्की शुरू हो गई।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।